नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन

Wednesday, November 19, 2025 | November 19, 2025 Last Updated 2025-11-19T13:39:03Z
    Share
आज दिनांक-19.11.2025 को नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन 
 मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय की अध्यक्षता में समय प्रातः 11.00 बजे जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ में किया गया। सेमीनार में डॉ0 संदीप वार्ष्णेय बालरोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय द्वारा उपस्थित माताओं को नवजात शिशु की देखभाल एवं आहार के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही नवजात शिशु को गंभीर बीमारी के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी
 गयी और 06 माह तक केवल माँ का स्तनपान 06 माह बाद ठोस आहार एवं सम्पूर्ण टीकाकरण कराने की सलाह दी गयी। 
सेमीनार में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला बदायूँ द्वारा नवजात शिशु की देखभाल, खतरे के लक्षण व संदर्भन के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि सभी उपस्थिति सदस्य उक्त के बारे में अपने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी देकर जागरुक करें। उक्त कार्यक्रमो में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉ0 संदीप वार्ष्णेय बालरोग

 विशेषज्ञ, श्रीमती सुधा सोलंकी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बदायूँ, श्री अरविन्द क्वालिटि मैनेजर जिला महिला चिकित्सालय, एसएनसीयू स्टाफ, केएमसी स्टाफ आदि उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close