नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

Saturday, November 15, 2025 | November 15, 2025 Last Updated 2025-11-15T14:55:18Z
    Share
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी - नगर के शकुंतला देवी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर मैं शनिवार को मातृशक्ति की मौजूदगी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें नगर की समाजसेवीका अर्चना शर्मा मुख्य अतिथि, सीमा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि,फरीदपुर के एसएस केवी विद्यालय

 की प्रधानाचार्य दीपा कला मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रही।कार्यक्रम की संयोजक प्रीति शर्मा ने सर्वप्रथम विद्यालय के व्यवस्थापक पंकज अग्रवाल के द्वारा आए हुए तीनों अतिथियों का स्वागत कराया।उसके पश्चात मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर समृद्ध भारत के लिए सप्तशक्ति जागृत करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दीपा काला ने बताया कि मातृशक्ति को सप्तशक्ति श्री,वाक्,स्मृति,मेघा,घृति,क्षमा,कीर्ति के बारे में जागरूक होना होगा।समृद्ध भारत के लिए मातृशक्ति में यह सभी चीजें

 उजागर करनी होंगी।इस संवंध में कार्यक्रम में पधारी समस्त नारी शक्ति ने समाज परिवर्तन का संकल्प लिया।अंत में प्रधानाचार्य विनोद मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में आचार्य ज्ञानप्रकाश,सत्यपाल,निर्देश,सची,सेल्जा,अभिषेक आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close