विद्यार्थियों की प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सराहनीय: डॉ. पवन कुमार जैन I
सम्भल बहजोई: बीएमबीएल जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी वीक के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन, निदेशक सम्भव जैन, भाजपा मुरादाबाद महानगर के महामंत्री दिनेश शीर्षवाल तथा वास्तुविद सक्षम रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे पोस्टर प्रतियोगिता में राजकुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय तथा बॉबी तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विनय कुमार एवं ललतेश ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। फर्स्ट एड बॉक्स प्रतियोगिता में अमित यादव प्रथम, शोयव द्वितीय तथा नौरंगी तृतीय रहे। मेडिसिनल प्लांट प्रतियोगिता में पंकज पटेल प्रथम, सत्येंद्र मौर्य द्वितीय तथा अजय कुमार तृतीय स्थान के अधिकारी बने। विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा नेशनल फार्मेसी वीक विद्यार्थियों में शोध-रुचि, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। आज के कार्यक्रमों में हमारे छात्रों ने जिस गंभीरता, रचनात्मकता और समर्पण का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। हमें विश्वास है कि यही युवा भविष्य में फार्मेसी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएंगे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष नागेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, नंदन, सौरभ सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, अक्षय सिंह, अंकित सहित अनेक फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया। अंत में कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने प्रतियोगिताओं में सहभागी सभी छात्रों, निर्णायक मंडल, फैकल्टी सदस्यों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।