वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Sunday, January 4, 2026 | January 04, 2026 Last Updated 2026-01-04T15:48:56Z
    Share
*प्रेस नोट दिनाँक 04.01.2026*

वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चिकित्सक टीम ने स्वास्थ्य जाँच,दवा वितरित की गई

आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/ पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 उत्तर प्रदेश के पत्रांक डीजी-12-(वे0वामा सारथी कल्याणकारी कार्य-12)/2025 दिनांक 07-11-2025 के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस लाइन बदायूँ के पुलिस चिकित्सालय में जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डा0 रजनेश शर्मा, फार्मासिस्ट संजीव, वार्ड बॉय केशव राम द्वारा निःशुल्क मासिक होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजन की बीमारी सम्बन्धी समस्याओं की निशुल्क जांच करते हुए दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ0 ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व पुलिस लाइन के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें । 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close