वीरेंद्र हत्याकांड के दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।
मुजरिया=वीरेंद्र हत्याकांड में नामजद पांचों आरोपी भाइयों में से दो और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो अभियुक्तों सहित चारों को न्यायालय पेश किया है।
विगत 31 दिसंबर को कार से कुचलने के बात हॉकी डंडे से पीटकर की गई वीरेंद्र की हत्या के पांच नामजद आरोपियों में से पुलिस ने तीन आरोपियों सहित एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
ज्ञात रहे वीरेंद्र की हत्या में शामिल एक आरोपी और एक उसके साले को पुलिस ने 3 जनवरी की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था जिसकी निशानदेही और पुलिस की टीमों की लगातार दबिश के चलते दो अन्य आरोपियों विजय सिंह,धीर सिंह पुत्रगण नबाब सिंह ग्राम इस्माइलपुर मेमडी थाना मुजरिया को कोल्हाई के पास से गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक योगराज सिंह,रामवीर सिंह,कांस्टेबल शोभित चौधरी,मोनू बैंसला,अमित,सहित पुलिस टीम ने छानबीन की तो कोल्हाई के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वीरेंद्र हत्याकांड के आरोपी अभियुक्तों में से तीन सगे भाइयों सहित एक रिश्तेदार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय पेश किया है।उनके पास से दो तमंचा 312 बोर,कारतूस, और हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए।