*प्रेस नोट थाना- मुजरिया जनपद बदायूं
*दिनाँक 04.01.2026*
थाना मुजरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम ईस्माइलपुर मेमड़ी में हुई हत्या की घटना के वांछित 02 अन्य अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना मुजरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026 धारा
103(1)/126(2)/191(2)/191(3)/115(2) बीएनएस में वांछित 02 अन्य अभियुक्तगण 1.विजय सिंह पुत्र नवाब सिंह उम्र-46 वर्ष व 2.धीर सिंह पुत्र नवाब सिंह उम्र-42 वर्ष निवासीगण ग्राम इस्माईलपुर मेंमडी थाना मुजरिया जनपद बदायूँ को आज दिनाँक 04.01.2026 को कोल्हाई पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया ।