शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 51 शहरी बेघरों हेतु आश्रय गृह तिकोनिया पार्क सम्भल का निरीक्षण किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 51 शहरी बेघरों हेतु आश्रय गृह तिकोनिया पार्क सम्भल का निरीक्षण किया

Friday, January 16, 2026 | January 16, 2026 Last Updated 2026-01-16T14:46:22Z
    Share
शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 51 शहरी बेघरों हेतु आश्रय गृह तिकोनिया पार्क सम्भल का निरीक्षण किया
-
 जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया द्वारा नगर पालिका परिषद सम्भल में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 51 शहरी बेघरों हेतु आश्रय गृह तिकोनिया पार्क सम्भल का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने अलाव एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं तथा पुरुष एवं महिलाओं के लिए ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरे ,

साफ-सफाई एवं आश्रय गृह पर आने वाले लोगों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ मणि भूषण तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आश्रय गृह का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम तथा साईनएज के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग शीतलहर एवं
 सर्दी के दृष्टिगत यहाँ ठहर सकें। जिलाधिकारी ने आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की सराहना भी की। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा दुर्गा कॉलोनी के पास स्थित भूमि का निरीक्षण किया एवं राजस्व टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार संभल धीरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संभल डॉ.मणि भूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close