अपर जिला जज ने बांटे गरीबों को कंबल।
मुजरिया=क्षेत्र के कोल्हाई पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपर जिला जज शिवकुमारी ने गरीबों को कंबल वितरित किए।
जीवन ज्योति सेवा संस्था कोल्हाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची अपर जिला जज शिवकुमारी एवं प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने गरीब महिला पुरुष को कंबल वितरित करते हुए कहा कि मानव सेवा धर्म एक आदर्श मार्ग प्रशस्त करता है।
कड़ाके की ठंड में गरीब महिला पुरुष को कंबल वितरण का कार्यक्रम समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कार्य गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से अजरा परवीन,
अबरार अहमद,प्रथमा पाठक,सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
अबरार अहमद ने आगंतुक गरीब 100महिला पुरुषों को कंबल वितरण वितरण कराया,जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।