कोल्हाई में हुआ विधिक सेवा सहायता केंद्र का उद्घाटन।
मुजरिया=जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के तत्वावधान में स्थापित विधिक सहायता केंद्र के शुभारंभ पर अपर जिला जज शिवकुमार ने जनता से कानूनी सलाह के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील सहसवान के कोल्हाई में बनाए गए विधिक सेवा सहायता केंद्र का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जिला अपर एवं सत्र न्यायधीश शिव कुमारी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उपस्थित जनता से संवाद करते हुए विधिक जानकारी प्रदान की गई।
बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कन्या सुमंगला योजना,वृद्धावस्था योजना,विधवा योजना,मुख्यमंत्री विवाह योजना आदि के बारे में बताया।
विधिक सहायता केंद्र का उद्देश्य ग्राम पंचायत के पंचायत घर पर स्थापित कर जनता की हर समस्या की सुनवाई करने से है,बताया गया कि यहां समय समय पर एक पैनल लॉयर से एक एडवोकेट भी बैठ कर कानूनी समस्या को सुना करेंगे।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार,नायब तहसीलदार सहसवान, ए डी ओ पंचायत,ग्राम प्रधान मीना देवी,पंचायत सचिव अजयपाल,थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह,स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।