सड़क सुरक्षा नियम अपनाने से ही आपका जीवन सुरक्षित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क सुरक्षा नियम अपनाने से ही आपका जीवन सुरक्षित

Tuesday, January 6, 2026 | January 06, 2026 Last Updated 2026-01-06T12:47:48Z
    Share
सड़क सुरक्षा नियम अपनाने से ही आपका जीवन सुरक्षित

 सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित जीवन का संकल्प

सड़क दुर्घटनाएँ एक गंभीर सामाजिक समस्या

बरेली /स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आरटीओ अजय कुमार गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीश सक्सेना, अजय चौहान, दिनेश मलिक के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया एआरटीओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएँ एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही हैं। प्रतिवर्ष हजारों नागरिक सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं तथा लाखों लोग घायल होते हैं। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीश सक्सेना ने बताया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन, शिक्षा संस्थान और सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

 शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित कर युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। 

विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने बताया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था का निर्माण संभव है। विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जगदीश मलिक, एवं संपूर्ण आचार्य परिवार एवं अन्य जन उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close