पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मुख्य आरक्षी मोहित कुमार को खेल प्रमाण पत्र एवं ट्रैकसूट देकर किया सम्मानित
रामपुर। आपको बता दे दिनांक 09 दिसम्बर 2025 से 12 दिसम्बर 2025 तक चार दिवसीय कमिश्नरेट कानपुर नगर में आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 में उत्तर प्रदेश के समस्त जोनों की टीमों के मध्य प्रतियोगिता संपन्न कराई गई
, जिसमें जोन बरेली की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
उक्त प्रतियोगिता में जोन बरेली की टीम की ओर से टीम कप्तान के रूप में प्रतिभाग करने पर मुख्य आरक्षी मोहित कुमार को आज दिनांक 07.01.2026 को पुलिस अधीक्षक,
रामपुर द्वारा खेल प्रमाण-पत्र एवं ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उनके खेल कौशल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहे ।