आरक्षण के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई :- अनिल मिश्रा
बदायूं / ग्वालियर वाले अनिल मिश्रा सांय बदायूं पहुंचे जहां ब्राह्मण वर्ग ने गर्म जोशी से स्वागत किया ।राजमहल गार्डन में बरेली से पूरे लाव-लश्कर के साथ कई ब्राह्मण समाज के नेता उनके साथ पहुंचे ।
अनिल मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि मैंने जो आंदोलन शुरू किया है ,वो अपने सवर्ण समाज के लिए है । मेरे आंदोलन से समाज में एक नई जागृति पैदा हुई है । मैं सभी अपने भाइयों से निवेदन करना चाहता हूं , कि मेरा इस आंदोलन में आप सभी मिलकर साथ दीजिए सरकार को हम लोग अपनी संगठन के बलबूते पर यह बता देंगे
कि हम सब अब जाग चुके हैं । मध्य प्रदेश सरकार ने मुझे जेल भेज कर मेरे आंदोलन को कमजोर करना चाहा लेकिन मेरे आत्म बल्ल ने मुझे कमजोर नहीं पढड़ने दिया है । मैं ब्राह्मण हूं और अपने आंदोलन से समाज में नई चेतना पैदा करता रहूंगा
यह मेरा कर्तव्य हैमैं देश के सभी सनातन धर्म के संतों से निवेदन करना चाहता हूं , कि एक मंच पर आकर इस एससी एक्ट कानून और आरक्षण विरोधी एक मुहिम में मेरा साथ दें जिससे आने वाली हमारी पीढ़ी सुरक्षित हो सके सरकार में बैठे लोग हमारे समाज के हैं