जैसा कि आप जानते ही हैं कि माह के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस प्रस्तावित है किंतु जनवरी माह के प्रथम शनिवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण इसका आयोजन आज सोमवार को किया गया । तहसील समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में आई कुल 27 फरियादी अपनी शिकायत लेकर आए।
समाधान के दौरान जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के द्वारा आमजन की आई कुल 27 समस्याओं को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना गया । प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु
संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके ।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई के दौरान बढ़ती हुई ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, जिससे प्रशासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचय मिला ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।