बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी | गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का वर्तमान समय में महत्व और उनकी प्रासंगिकता को बताया गया
गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक ऐसे दार्शनिक, देशभक्त और ज्ञानी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने समस्त जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के संघर्षमय जीवन और उनके अनुशासन एवं संयम की सीख पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के शिकागो संबोधन को आज भी पूरी दुनिया याद करती है। इसके साथ ही प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से उनके विचारों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करके जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के संजय कुमार,
गौरव वार्ष्णेय, डॉ. विष्णुदत्त, गीता रानी, नेमपाल सिंह, रामतीरथ, यशपाल सिंह, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा, भगवान सिंह चौहान, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |