शीतकालीन अवकाश के दौरान एस डी एम को खुला मिला विद्यालय।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
शीशगढ़। विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश होने के वावजूद क्षेत्र के कई स्कूलों में पढ़ाई बराबर चल रही है। जिससे छात्र छात्राएं ठंड से ठुटरते स्कूल पहुंच रहे हैं।
बुधवार को एस डी एम मीरगंज आलोक कुमार सिंह अचानक गांव सहोड़ा पहुंचे। जहां एस के बी एस हायर सेकेंडरी स्कूल में शीतकालीन अवकाश होने के बाबजूद भी पढ़ाई होती मिली।
शीतकालीन अवकाश के होते हुए स्कूल में पढ़ाई देख एस डी एम आलोक कुमार का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्कूल में कार्यरत सभी अध्यापकों की जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। बताते चले कि शीत लहर व कोहरा के प्रकोप से पड़ रही कड़क ठंड से बचाव को
लेकर शासन प्रशासन के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है।
एस डी एम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वह सहोड़ा स्कूल पहुंचे थे जहाँ शीतकालीन अवकाश के दिन भी
स्कूल मे पढ़ाई होती मिली। जिसकी रिपोर्ट बी एस ए व डी आई ओ एस को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनकी कार्यवाही जारी रहेगी। शीतकालीन अवकाश में कोई भी विद्यालय खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।