अवैध 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस सहित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस सहित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Friday, February 20, 2026 | February 20, 2026 Last Updated 2026-02-20T12:27:48Z
    Share
अवैध 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस सहित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी/थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया मंदिर के पास से एक युवक को बीती रात गस्त के दौरान हल्का दरोगा सुरजीत सिंह व कांस्टेबल सत्यवान सिंह के द्वारा एक युवक को एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस नोट में बताया

 कि रात्रि 19 फरवरी दिन गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे पुलिस पार्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं अपराध की रोकथाम के लिए गस्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर एक युवक जो कि इटोरिया मंदिर के पास खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह खाई में छिप गया।

 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी ली तलाशी लेने के उपरांत युवक की कमर में एक 12 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक के पास से ₹70 भी बरामद हुए। वहीं पुलिस के द्वारा पूछताछ मे युवक ने बताया 

कि उसका नाम गजेंद्र सिंह पुत्र मोरपाल निवासी नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेलीका रहने वाला है। वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता है जो कि उसने बरेली से किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा है । 

पुलिस ने युवक को थाने लाकर युवक का अवैध रूप से तमंचा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चालान करके जेल भेजा है।

 थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक के ऊपर शाहजहांपुर जनपद एवं बरेली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। युवक का पुराना आपराधिक इतिहास है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close