मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 23 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 23 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित

Friday, February 20, 2026 | February 20, 2026 Last Updated 2026-02-20T14:34:14Z
    Share
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 23 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित

रामपुर। मा0 मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील में किया जायेगा।

 प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 03 प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें पुखराज हेल्थ केयर प्रा०लि०, शिवम इंटरप्राइजेज एवं अशोक लीलैंड सम्मिलित हैं। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

 रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार किसी भी कम्पनी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई भी कम्पनी कॉल अथवा एसएमएस के माध्यम से किसी प्रकार की फीस या धनराशि की मांग करती है तो अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का भुगतान न करें। इस संबंध में किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close