नानकर से काशीपुर तक निकाली गई मनरेगा बचाओ यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नानकर से काशीपुर तक निकाली गई मनरेगा बचाओ यात्रा

Friday, February 13, 2026 | February 13, 2026 Last Updated 2026-02-13T11:55:46Z
    Share
नानकर से काशीपुर तक निकाली गई मनरेगा बचाओ यात्रा
रामपुर। शुक्रवार 13 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा बचाओ यात्रा ग्राम नानकर से ग्राम काशीपुर तक निकाली गई। यात्रा सायं साढ़े 3 बजे जिला उपाध्यक्ष जमील मियां के निवास स्थान से प्रारंभ हुई और युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ अल्वी के ग्राम काशीपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर भुगतान न होना, कार्यों की स्वीकृति में अनियमितता और बजट की कमी से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

प्रदेश कांग्रेस नेता मुतिउर रहमान खां ने कहा कि मनरेगा केवल एक क़ानून नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समयबद्ध भुगतान और पर्याप्त बजट की व्यवस्था नहीं की तो ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी और पलायन बढ़ेगा।

जिला उपाध्यक्ष जमील मियां ने कहा कि यह यात्रा जन-जागरण का अभियान है, जिसका उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू कराने की मांग को बुलंद करेंगे।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों, गांवों में अजयपुर, केशरपुर हसनपुर पर नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों को अवगत कराया और उन्हें संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा को बचाने और मजदूरों के सम्मान की रक्षा का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
अंत में यात्रा सभा में तब्दील हो समाप्त हुई । 
यात्रा में साहिर रज़ा खान,नोमान मुमताज खान,शकील मंसूरी, बाकर अली खां, यासिर शाह खान मोहम्मद ज़की,आसिफ खां, भूरा, ज़ाहिद अली हाजी वाहिद, फिरोज मुरारी, हेतराम, नन्द राम, सेवा राम छोटा सिराज अहमद हाजी शादाब रशीद, सलीम अहमद और देवा पंडित सहित सैकड़ों कि संख्या में ग्राम वासियो ने शिरकत की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close