बिसौली: क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया डॉ. अंबेडकर सभागार का भव्य लोकार्पण!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया डॉ. अंबेडकर सभागार का भव्य लोकार्पण!

Monday, February 23, 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-23T12:56:44Z
    Share
बिसौली: क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया डॉ. अंबेडकर सभागार का भव्य लोकार्पण!

बिसौली (बदायूँ): जनपद की बिसौली विधानसभा के अंतर्गत विकास खंड आसफपुर में विकास और जनकल्याण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहाँ नवनिर्मित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और विशिष्ट अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य 'राजू भैया' ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया।

जनहितकारी योजनाओं का किया अवलोकन

लोकार्पण के पश्चात अतिथियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर स्वरोजगार के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि महिलाओं का उत्साह और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प वास्तव में सराहनीय है और यही 'आत्मनिर्भर भारत' की असली पहचान है।


अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण सागर ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।


ये रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, मयंक पाठक, शैलेश पाठक, मुकेश मिश्रा, विनोद पाराशर, चेतन मौर्य, राहुल प्रधान, सोनू मिश्रा. मनोज टाटा. सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close