मिलक/रामपुर।। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत डाक बंगला मिलक में सोमवार को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। पंचायत के बाद उपजिलाधिकारी मिलक को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर ज़िला के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार खतौनी में नाम व अंश भाग को लेकर चल रही समस्याओं से किसान लगातार परेशान है , उपभोक्ताओं का बिजली का बिल लगातार बड़ चढ़कर निकाला जा रहा है
, जिसको लेकर किसान साथियों को विभिन्न समस्याएं आ रही है। इसी के साथ भारत सरकार की पहल जल जीवन मिशन पूर्णतया असफल रही । इस मिशन के तहत ग्रामीण सड़कों को खोद दिया गया है ,जिससे जनजीवन परेशान है ।
उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद में भी धांधले बाजी की गई है जिसकी पूर्णतया जांच होनी चाहिए। इन सभी समस्याओं का हल प्रशासन को जल्द से जल्द करना चाहिए। इस मौके पर फूल सिंह गंगवार, महेश बाबू गंगवार, सुनील मौर्य, विजयपाल कैशप, कृष्णपाल, रामपाल पटेल, राजकुमार मौर्य, चौधरी राजपाल, रामदास, सहित अधिक संख्या में किसान मौजूद रहे।