सम्मेलन में सभी जाति वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
फतेहगंज पूर्वी/ क्षेत्र की। रामगंगा की कटरी में स्थित थाना क्षेत्र के गांव पडेरा में स्थित जिंद बाबा मंदिर के पास मां रामगंगा हिंदू सम्मेलन समिति के द्वारा शुक्रवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर गौड़ अध्यक्ष गन्ना समिति के द्वारा बताया गया की सभी हिंदुओं को एकजुट रहना है जाति और पंथ के चक्कर में ना पड़े भारत में रहने वाले सभी लोग ऋषि मुनियों की संतान है और भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं चाहे उनकी पूजा पद्धति एवं खान-पान भिन्न-भिन्न हो सकते हैं
लेकिन सभी भारत में रहने वाले लोग भारत माता की सपूत हैं यहां बता दे की सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती लक्ष्मी पांडे ने कहा की समस्त हिंदुओं को इकट्ठा होकर आने वाले समय की मुश्किलों से निपटना है अगर हम जातियों के नाम पर अलग-अलग हो गए तो इसमें हमारा बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा इसलिए हमें जातियों में नहीं बना है
और एकत्र होकर हिंदू बनना है क्योंकि हिंदू कोई धर्म नहीं है बल्कि हिंदू एक जीवन जीने की पद्धति है ।हम सभी लोगों के पूर्वज एक ही थे इसलिए भारत में रहने वाले समस्त जातियों और पंथ को मानने वाले लोग हिंदू हैं और भारतीय हैं रंग भेद धर्म और मजहब के आधार पर नहीं बाटना है सम्मेलन में काफी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया श्रीमती लक्ष्मी पांडे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की नारी हमेशा पूजनीय है और वह दुर्गा,
सावित्री, रानी लक्ष्मीबाई बनकर हमेशा देश की सेवा करती रही है। स्त्री अपने को कभी कमजोर ना समझे क्योंकि मातृ शक्ति से ही बड़े-बड़े ऋषि मुनियों ने जन्म लिया है अंत में सभा में आए हुए सभी लोगों का श्री मां राम गंगा आयोजन समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारत माता की जय वंदे मातरम का एक स्वर में जय घोष किया। इस अवसर पर दिगंबर गौड़ ,डॉक्टर आरके पाठक, अजय भारद्वाज, ऋषभ गौड, अभिषेक गौड ,प्रेमपाल, अरुण कुमार ,कुलदीप ठाकुर, शिवम गौड़ एवं नारद मुनि गौड़, शिव शोरिन ,अभिषेक सिंह, रचित शर्मा ,सुरजीत आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।