बैठक में गूंजा धन्यवाद प्रस्ताव, शिक्षामित्रों को मिली बड़ी सौगात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बैठक में गूंजा धन्यवाद प्रस्ताव, शिक्षामित्रों को मिली बड़ी सौगात

Friday, February 20, 2026 | February 20, 2026 Last Updated 2026-02-21T03:27:52Z
    Share
बैठक में गूंजा धन्यवाद प्रस्ताव, शिक्षामित्रों को मिली बड़ी सौगात
------
मानदेय वृद्धि की घोषणा पर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर
-------

सम्भल:, 20 फरवरी 2026।
आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन, की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मोहम्मदपुर भण्डा में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीराम सैनी ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद से समायोजन निरस्त किए जाने के बाद से शिक्षामित्रों को मात्र 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था।

उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में शिक्षामित्रों ने जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बार आंदोलन और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं, लेकिन उन्हें अपेक्षित समाधान नहीं मिल सका।

बैठक में खुशी का माहौल तब दिखाई दिया जब हाल ही में बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये करने की घोषणा का उल्लेख किया गया। साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा परिवार सहित प्रदान किए जाने और ग्राम पंचायत स्तर पर समायोजन तथा महिला शिक्षामित्रों के ससुराल में स्थानांतरण की व्यवस्था को भी सराहा गया।

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के सम्मान और आत्मविश्वास को नई मजबूती देगा। घोषणा की खबर मिलते ही शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बैठक में उमेश कुमार शौली, अंकित सक्सेना, 

धर्मवीर सिंह, कमलवीर सिंह, महीलाल यादव, नेपाल यादव, जाकिर हुसैन, संगीता देवी, कुमकुम भगवानदास, ऋषिपाल, राधेश्याम प्रजापति, पुष्पेंद्र, शफीक अहमद, गोपाल राघव, तीरभान सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन भूरे अली ने किया तथा अध्यक्षता अनेश राघव ने की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close