पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ मिलक तहसील समाधान दिवस
मिलक। माह के प्रथम और तृतीय तहसील समाधान दिवस के क्रम में आज माह की प्रथम शनिवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में तहसील मिलक में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 फरियादी अपनी शिकायत लेकर आए जिनमें आठ शिकायतों का जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तुरंत ही निस्तारण कर दिया
तथा शेष आठ शिकायतों को संबंधित विभागों की अधिकारी को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए।