अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश। दिनांक -16.02.2026
प्रेस विज्ञप्ति
श्रीमान जिला संवाददाता
दैनिक............................
समाचार पत्र, जनपद -बदायूं।
कल दिनांक -15.02.2026 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की एक बैठक तहसील -बदायूं के जगत ब्लाक के ग्राम -मोहम्मद नगर सुलरा उर्फ एभिया में हुई । बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की। संचालन बदायूं जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक ने किया। बैठक में स्वस्तिवाचन, सभी देवी-देवताओं, भगवान परशुराम जी का आवाहन एवं पंचोपचार पूर्वक पूजन अर्चन किया गया।
तत्पश्चात् भगवान परशुराम जी का चालीसा एवं परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का वाचन किया गया।बैठक में" यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 "को सरकार से वापस लेने तथा "घूसखोर पंडित"पर अविलंब रोक लगाने की मांग की गई।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि "अच्छों को बुरा साबित करना दुनिया की रीति पुरानी है।" ब्राह्मण जो हमेशा अच्छा सोचते हैं
और अच्छा करते हैं तो भी उन्हें बुरा साबित करने के तमाम प्रयास किए जाते हैं। परन्तु फिर भी लोग उन्हें प्राथमिकता देते हैं और सम्मान करते हैं।"घूसखोर पंडित" भी ब्राह्मणों की छवि खराब करने का एक प्रयास है। सरकार को इस पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए ।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक ने कहा कि सरकार ने यह जो "यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026"
लागू किया है,यह दैवीय, मानवीय और संवैधानिक अधिकार "समानता का अधिकार "के बिल्कुल प्रतिकूल है ,सवर्ण छात्र/छात्राओं के भविष्य को तवाह करने वाला है, समाज में कलह पैदा करने व अन्याय, अत्याचार और शोषण को पैदा करने वाला है।सरकार इसे तुरंत वापस ले । सरकार को सभी जातियों और धर्मों के लोगों को समान कानून/नियम बनाने चाहिए। सरकारी सेवाओं में सभी जाति अथवा धर्म के अभ्यर्थियों को समान आयु,समान शैक्षिक योग्यता,समान शारीरिक नाप-जोख,समान अवसर,
समान शुल्क निर्धारित करना चाहिए।
बैठक में उपस्थित महेंद्र द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राम दास द्विवेदी, मुनेन्द्र पाठक, अनिल पाठक, हरिओम पाठक, शिवानंद उपाध्याय,गौरव उपाध्याय, अरविंद द्विवेदी, अतुल द्विवेदी, मधुर द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, विशाल द्विवेदी, यशपाल द्विवेदी,चेतन द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, सोनू द्विवेदी, सचिन पाठक, भीम उपाध्याय , मोहित द्विवेदी, शिवांगी द्विवेदी, रजनी द्विवेदी, नेहा द्विवेदी,परी द्विवेदी, शांति द्विवेदी, ऊषा द्विवेदी,
शिवानी द्विवेदी, भूरी मिश्रा आदि सैकड़ों विप्र बन्धुओं एवं बहिनों ने "यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन- 2026"को सरकार से वापस लेने की मांग की तथा "घूसखोर पंडित" पर अविलंब रोक लगाने की सरकार से मांग की।
राम अवतार मिश्रा
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।
अमन पाठक, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश, जनपद -बदायूं।