अवैध मिट्टी खनन माफिया आए दिन धड़ल्ले से बिनावर पुलिस से साठ गांठ कर रहे है अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, खनन विभाग अधिकारी ने सादी चुप्पी
उक्त खनन माफिया का कहना है कि थाना बिनावर पुलिस हमसे पैसा लेती है जिस कारण हम पैसा देकर मिट्टी का अवैध खनन करते हैं
मीडिया फॉर यू
बिनावर : राज्य सरकार के अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान के बावजूद बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं की मनमानी लगातार जारी है।
जबकि एक उक्त खनन माफिया ने विभिन्न समाचार पत्र के पत्रकारों से यह बात खुद कबूली की है कि वह थाना बिनावर पुलिस से साठ- गांठ कर मिट्टी के अवैध खनन कार्य को अंजाम आए दिन दे रहे हैं। जिसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान आए दिन हो रहे अवैध खनन को लेकर थाना बिनावर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आपको बताते चले मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार, ददमई, रहमा, घटपुरी, जाटव गोटिया, पलिया झंडा सहित आदि गांव में आए दिन पुलिस प्रशासन के संरक्षण में खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी के अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है।
क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों द्वारा मीडिया कर्मी को मिली तब विभिन्न समाचार पत्र के मीडिया कर्मी ने अवैध खनन माफिया से मिट्टी खनन से संबंधित डॉक्यूमेंट (कागज) दिखाने हेतु कहां तो उक्त खनन माफिया ने फोन कॉल के माध्यम से मीडिया कर्मी से कहा कि वह खनन विभाग अधिकारी से परमिशन न बनवाकर थाना बिनावर पुलिस को रुपए देकर अवैध मिट्टी खनन का कार्य कर रहे हैं। जिसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस संबंध में जब बिनावर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने जानकारी देना उचित नहीं समझा और मीडिया कर्मी से कहा कि कॉल काटो उधर से।, थाना अध्यक्ष के इस बर्ताव से प्रतीत होता है
कि यह अवैध खनन का कारोबार थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की साठ गांठ में चल रहा है जो की खनन माफिया ने भी यह बात फोन कॉल के माध्यम से मीडिया कर्मी को बताई है। जिसके सभी साक्षय मीडिया कर्मी के पास मौजूद है और सोशल मीडिया पर भी जमकर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल है।