बदायूं: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई शिव परिवार व अन्य विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई शिव परिवार व अन्य विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

Saturday, February 7, 2026 | February 07, 2026 Last Updated 2026-02-07T14:56:46Z
    Share

बदायूं: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई शिव परिवार व अन्य विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

बदायूं/जनपद के बिसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" के बदायूं स्थित आवास के निकटवर्ती पड़ोस में शनिवार, 07 फरवरी 2026 को आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा। यहाँ आलोक शर्मा के 'नर्मदेश्वर महादेव मंदिर' में समस्त नगरवासियों के सहयोग से शिव परिवार, माता रानी, राधा रानी 


और बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। 

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भजन डिंपी शर्मा द्वारा गाए गये! प्रमुख हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर धर्म लाभ उठाया। मुख्य रूप से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चंद्रा, 

बिल्सी की निवर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्षा सुषमा मौर्य, और अखिल भारतीय सर्व समाज की संस्थापिका प्रतिभा गुप्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा अखिल भारतीय सर्व समाज अध्यक्षा डॉ. ममता नौगरिया, उपाध्यक्ष महिषा सिंह, मधु सक्सेना, निम्मी शर्मा, पिंकी सागर, 

शिल्पी मौर्य, रीता पांडे, रीता शर्मा, सुनील तिवारी, सुनीता दुबे और अपर्णा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close