थाना मुजरिया पुलिस द्वारा साइबर ठगी फर्जी UPI/QR Code से फर्जी ट्रांजेक्शन कर लोगो के साथ ठगी करने वाले 02 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया
दिनांक 12.02.2026 को वादी सत्येन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम अलीगंज थाना मुजरिया जनपद बदायूँ के साथ धोखाधडी करते हुए 220 रुपयो की फर्जी ट्रांजेक्शन करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना मुजरिया पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम 1.कौशल पुत्र विनय कुमार सिंह निवासी ग्राम बांस बरौलिया आदि 02 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
दिनाँक 13.02.2026 को थाना मुजरिया पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में 01 वांछित अभियुक्त कौशल तथा प्रकाश में आए 01 अभियुक्त हर्ष उर्फ छोटू पुत्र मनोज महाश्वेरी को मय एक अदद मोबाइल फोन वीवों कम्पनी सहित गिरफ्तार किया गया । बरामद मोबाइल को चैक किया गया
तो उसमें फोन पे व पेटीएम की फर्जी एप्प मिली जिसमें दिनांक 12.02.2026 को फोन-पे के द्वारा 07 पेड ट्रांजेक्शन की गयी है ।
अभियुक्त से पूछताछ का विवरणः-
पकडे गये अभियुक्त कौशल उपरोक्त से फर्जी फोन-पे व पेटीएम के सम्बन्ध मे सतर्कता से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै अपने साथी 1.रंजीत पुत्र धीरपाल 2.आयुष पुत्र पिंकी
तोमर 3.हर्ष उर्फ छोटू पुत्र मनोज महाश्वेरी 4.अभिषेक पुत्र जगमोहन 5.शालू पुत्र अभिषेक के साथ मिलकर फर्जी फोन-पे व पेटीएम के माध्यम से अपने-अपने मोबाइलों मे रखकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर दुकानदारो व राहगीरो के साथ ठगी करते है