शिशुओं को किया गया पुरस्कृत।
फतेहगंज पूर्वी। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया । सरस्वती वंदना के बाद विद्यार्थियों का परीक्षा फल परिणाम परीक्षा प्रभारी सूर्यकांत के द्वारा घोषित किया
गया ।विद्यालय में पूर्व प्राथमिक ग्रुप में भैया सक्षम पाठक ने 1400 में से 1357 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं प्राथमिक ग्रुप में बहन अनिका शर्मा ने 2000 में 1933 अंक प्राप्त कर क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,तत्पश्चात P.NC. से कक्षा 5 तक के शिशुओं का शैक्षिक परीक्षा फल परिणाम घोषित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक संजय अग्रवाल, सहव्यवस्थापक दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल तथा हेरिटेज ढाबा के संचालक सार्थक आनन्द तथा अनेक शिशुओं के अभिभावकों ने शिशुओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार के द्वारा आए हुए अतिथिगण, प्रबंध समिति एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।