रामपुर की तहसील मिलक का नाम रोशन: डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को ‘दादा साहब फालके इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड 2026’ से सम्मान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर की तहसील मिलक का नाम रोशन: डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को ‘दादा साहब फालके इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड 2026’ से सम्मान

Monday, March 30, 2026 | March 30, 2026 Last Updated 2026-03-31T01:35:27Z
    Share
रामपुर की तहसील मिलक का नाम रोशन: डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को ‘दादा साहब फालके इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड 2026’ से सम्मान 
जनपद रामपुर की तहसील मिलक के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें ‘दादा साहब फालके इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।


यह भव्य सम्मान समारोह राजधानी नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के समीप स्थित राजा राममोहन राय मेमोरियल हॉल में आयोजित हुआ, जहां देश-विदेश के नामचीन कलाकार, साहित्यकार और समाजसेवी मौजूद रहे।

साहित्य की ताकत को मिला बड़ा मंच

मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था अमोल भगत मीडिया द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड में सिनेमा, मीडिया, साहित्य, संगीत, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट व उल्लेखनीय साहित्य सृजन के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि भारतीय मॉडल व एक्ट्रेस मुस्कान सैनी तथा फिल्म निर्देशक व कलाकारों द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

 प्रधानमंत्री तक पहुंची लेखनी की गूंज

समारोह के दौरान मंच से उद्घोषक ने जब डॉ. शर्मा की लेखनी की प्रशंसा का जिक्र करते हुए बताया कि उनके कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री द्वारा भी की जा चुकी है, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंचासीन सभी अतिथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 देश-विदेश की हस्तियों के बीच चमके रामपुर की तहसील मिलक के साहित्यकार

इस सेमिनार में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए दो दर्जन से अधिक विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अमोल भगत 79वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की जूरी के सदस्य भी हैं, जो 27 देशों के कलाकारों का मूल्यांकन करेंगे।

 एक साल में 8 बड़े अवार्ड, बना रिकॉर्ड

डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को साहित्य सृजन के क्षेत्र में यह आठवां बड़ा पुरस्कार मिला है। एक ही वर्ष में इतने प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

बढ़ा जिले का गौरव, युवाओं के लिए प्रेरणा

डॉ. शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल रामपुर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close