वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर, मेधावियों पर बरसी ट्रॉफियां
मिलक (मुरादाबाद न्यूज़ प्राइम)
अमित कुमारजोशी
नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिलक में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 की घोषणा के साथ ही खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यालय ने इस वर्ष 96.62% शानदार परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
वहीं सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इन होनहारों ने किया टॉप, बढ़ाया विद्यालय का मान
जूनियर वर्ग (कक्षा 6-8) में
बहिन निधि अग्रवाल – 97% अंक
सीनियर वर्ग में
भैया आदित्य – 92.58% अंक
शिशु एवं प्राथमिक स्तर पर
नंदिनी और प्रिया ने भी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
आदर्श छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
विद्यालय में मेधावी छात्रों के साथ-साथ आदर्श छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया:
सीनियर वर्ग: अनुराग
जूनियर वर्ग: अनंत गंगवार
छात्रा वर्ग में: रितिका गंगवार और दीप्ति गंगवार
सांस्कृतिक व कला क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
आदित्य, रितिक को विशेष सम्मान दिया गया।
100% उपस्थिति वालों पर भी बरसी सराहना
लगातार उपस्थिति बनाए रखने वाले 12 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें
संदीप, पायल, अभय, अंश, प्रेम, अमन, मनु, गजेन्द्र, मोनिका, रितिका प्रमुख रहे।
मुख्य अतिथि ने किया दीप प्रज्ज्वलन, दी प्रेरणा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा—
“परीक्षा परिणाम जीवन का अंतिम सत्य नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है।”
प्रबंधन समिति का संदेश: मेहनत ही सफलता की कुंजी
अध्यक्ष डॉ. राजकुमार माहेश्वरी ने कहा—
“छात्र पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करें, सफलता निश्चित है।”
प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह ने कहा—
“छात्र देश का भविष्य हैं, संस्कारयुक्त शिक्षा ही सफलता की असली पहचान है।”
प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया।
कार्यक्रम में दिखी संस्कृति और सम्मान की झलक
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन
गणित प्रवक्ता आकाश गुप्ता ने शानदार अंदाज में किया।
नए सत्र के लिए शुभकामनाएं
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों, अभिभावकों और नगरवासियों को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं दीं।