नई ऊर्जा और उत्साह के साथ भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: हरीश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नई ऊर्जा और उत्साह के साथ भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: हरीश

Thursday, March 19, 2026 | March 19, 2026 Last Updated 2026-03-19T12:28:33Z
    Share
नई ऊर्जा और उत्साह के साथ भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: हरीश

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार नवगठित जिला कार्यकारिणी के साथ पहुंचे भमरौआ मंदिर


सभी पदाधिकारियों ने किया जलाभिषेक, आगामी चुनावों में विजय की कामना

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी सभी चुनावों में भाजपा की विराट विजय होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सभी सीटें जीतेगी।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भमरौआ मंदिर पहुंच गए। यहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का पदाधिकारी बनना अपने आप में गर्व की बात है। ऐसे में टीम में जिन लोगों को भी स्थान मिला है, वह दिनरात भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। पार्टी की नीतियां और केंद्र व प्रदेश सरकार की

 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश में निवेश का माहौल बेहतर किया है। इससे न केवल बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं, 

बल्कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़े हैं और छोटे उद्यमियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए औद्योगिक कॉरिडोर, 

डिफेंस कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे रामपुर सहित आसपास के जिलों में भी औद्योगिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। आने वाले समय में इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रूहेला, विकास दीक्षित, पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, दीपक गुप्ता , पवन कुमार, श्वेता शर्मा, श्रेया मदन, शामिल मिर्ज़ा, ओम वीर दिवाकर, ॐ प्रकाश लोधी, अब्देश शर्मा, अनिल मदन, आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close