फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा 29/ 30 मार्च 2026 की रात्रि गस्त व चेकिंग के दौरान ग्राम गूगल नगरिया तिराहे के पास एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 77 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर फुलवा थाना फतेहगंज पूर्वी बताया। उसने बताया भाई थाना फरीदपुर से पहले भी जेल जा चुका है और मेरे पिता की मृत्यु लगभग 2 वर्ष पहले
हो गई थी गलत संगत और पैसों के लालच में यह काम करता हूं मैं इसमें पीता भी हूं और दूसरों को बेच भी देता हूं। उक्त माल मैं फरीदपुर की मजार से एक मुसलमान व्यक्ति से खरीदी थी। जब भी उसको माल की जरूरत पड़ती है
तो वह उसी से ले लेता है। उसका नाम बा पटेगी उसको कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस के द्वारा उसको थाना फतेहगंज पूर्वी लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया उसको अदालत में पेश किया गया।
चेकिंग एवं गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली मौजूद रहे