फुटबॉल खेल रहे युवक को लाठी डंडों से पीटा , युवक हुआ गंभीर घायल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फुटबॉल खेल रहे युवक को लाठी डंडों से पीटा , युवक हुआ गंभीर घायल।

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T11:25:36Z
    Share
फुटबॉल खेल रहे युवक को लाठी डंडों से पीटा , युवक हुआ गंभीर घायल।

 पुलिस ने किया युवक की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा कमन निवासी विकास पुत्र गंगादीन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह गांव की मैदान में 14 मार्च को फुटबॉल खेल रहा था कि गांव के ही रहने वाले दबंग लालू पुत्र बंने अर्जुन पुत्र पप्पू मुनेंद्र पुत्र पप्पू पप्पू पुत्र कन्हैयालाल ने युवक को गंदी गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे विरोध करने पर उक्त दबंग लोगों ने युवक विकास को मारपीट कर घायल कर दिया

 जिससे उसे खुली वह गुम चोटें आई पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित युवक विकास ने कहा है कि उक्त लोग काफी दबंग है और वह उसे जान माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं पुलिस ने युवक की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है 

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शिकायती पत्र पर चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close