प्रकाशनार्थ समस्त समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं,विषय UPS लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल, मिलक–

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रकाशनार्थ समस्त समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं,विषय UPS लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल, मिलक–

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T15:26:01Z
    Share
प्रकाशनार्थ समस्त समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं,
विषय UPS लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल, मिलक–
रामपुर,
आज UPS कम्पोज़िट विद्यालय के विद्यार्थियों ने लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल, मिलक–रामपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय की विभिन्न आधुनिक सुविधाओं से परिचित कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री लैब, बायोलॉजी लैब तथा सोशल साइंस लैब का अवलोकन कराया गया, जहाँ शिक्षकों द्वारा प्रयोगों और उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विद्यालय की पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भी भ्रमण किया और वहाँ उपलब्ध विभिन्न कहानी की पुस्तकों को पढ़कर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को नई जानकारियाँ प्राप्त हुईं और उन्होंने विद्यालय की आधुनिक शैक्षिक व्यवस्था को करीब से देखा।

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान और अनुभव को और समृद्ध करेंगे।
इस अवसर पर संतोष कुमार (प्रधान अध्यापक), इम्तियाज हुसैन (सहायक अध्यापक), सुरेश कुमार (सहायक अध्यापक),

 शिवानी सिंह (सहायक अध्यापिका), चिंतन कुमार (अनुचर)| स्कूल प्रबंधक कपिल देव जी, प्रधानाचार्या गुरप्रीत कौर जी, तान्या गुप्ता, सोफिया गुप्ता, कनिका गुप्ता, भावना पाण्डे, सुरभि पांडे, तक्षप्रीत कौर, प्रतीक्षा गंगवार, वैशाली देवल, जूली कोली, सुधीर सर आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close