मुजरिया=एक सौ दस ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को मुजरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के गांव सिरकी खेड़ा के पास ग़स्ती तलाशी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसके जेब से चरस प्राप्त हुई।
प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति सुनील पाल पुत्र रामचंद्र निवासी कोल्हाई की तलाशी ली गई तो उसके पास 110 ग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ बरामद चरस सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।