यूपी में 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का किया गया तबादला, इनमें से अधिकांश अफसर प्रमोशन पाने वाले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी में 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का किया गया तबादला, इनमें से अधिकांश अफसर प्रमोशन पाने वाले

Monday, April 20, 2026 | April 20, 2026 Last Updated 2026-04-20T13:05:29Z
    Share
Lucknow: यूपी में 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का किया गया तबादला, इनमें से अधिकांश अफसर प्रमोशन पाने वाले
*सार
 संवाददाता मुस्कान शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

इनमें अधिकतर वह अफसर हैं जिनका हाल में ही पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था।
*विस्तार*
शासन ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का तबादला किया गए। इनमें अधिकतर वह अफसर हैं जिनका हाल में ही पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। 

एएसपी मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा को चित्रकूट से हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से सुल्तानपुर, चिरंजीव मुखर्जी का सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया। हरि राम यादव को देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close