*प्रेस नोट,* दिनाँक 20.04.2026
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व अन्य चलाये जा रहे विभिन्न अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाई का विवरण निम्नवार अंकित है -_
थाना बिसौली पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किय गया गिरफ्तार।
थाना बिसौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त राजेश पुत्र हरीशचन्द्र निवासी मौ0 गदरपुरा कस्वा व थाना बिसौली जिला बदायूं को नाजायज देशी शराब के 18 पाउच (प्रत्येक 250 मि0ली0) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पर मु0अ0स0 156/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
---------------------------------------------------------
*थाना बिसौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
थाना बिसौली पुलिस (उ0नि0 श्री देशराज सिहं मय टीम) द्वारा आज दिनांक 20.04.2026 को अभियुक्त 1. महावीर पुत्र स्व0 ओमपाल निवासी ग्राम पैगाभीकमपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ को को ग्राम बंजरिया खानपुर से ग्राम
पैगाभीकमपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर 01 अदद नाजायज तमंचा (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पर मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
> *जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*
*थाना बिसौली* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले नक्षत्रपाल पुत्र करन सिहं निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बिसौली जिला बदायूं को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*थाना बिनावर* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 05 नफर व्यक्तियों 1. महेश पुत्र जगदीश उम्र 38 वर्ष नि0 ग्राम रजागंज थाना बिनावर जनपद बदायूं 2. राजवीर पुत्र छेदालाल उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम रजागंज थाना बिनावर जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*थाना दातागंज* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 05 नफर व्यक्तियों 1. वेदप्रकाश उम्र 28 वर्ष पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम मन्डोरा थाना अलीगंज जनपद बरेली 2.अशोक कश्यप उम्र 26 वर्ष पुत्र किशनलाला निवासी ग्राम रायपुर धीरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ 3. विपिन उम्र 25 वर्ष पुत्र मुनेन्द्र निवासी ग्राम रोहरी थाना दातागंज जनपद बदायूँ
4. भोलेराम उम्र 40 वर्ष पुत्र मनोहर कश्यप निवासी ग्राम कांसी थाना दातागंज जनपद बदायूँ 5. दुर्वेश उम्र 32 वर्ष पुत्र लटूरी 6. बेचेलाल उम्र 21 वर्ष पुत्र राधे निवासीगण ग्राम डहरपुर थाना दातागंजन जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*थाना कुंवरगांव* पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 1. मेहताब सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह नि0 ग्राम कासिमपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ 2. जीशान पुत्र बच्चन नि0 ग्राम लाही फरीदपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।