बदायूँ। दातागंज भारतीय स्टेट बैंक दातागंज मुख्य शाखा इन दिनों अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और उपभोक्ता-अनुकूल दृष्टिकोण के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। शाखा प्रबंधक रोशन लाल के कुशल नेतृत्व में बैंक न केवल वित्तीय सेवाओं का विस्तार कर रहा है, बल्कि ग्राहक संतुष्टि के नए मानक भी स्थापित कर रहा है। कि बैंक आने वाले उपभोक्ताओं,
विशेषकर बुजुर्गों और महिला ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कई महिला उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा प्रबंधक रोशन लाल का व्यवहार अत्यंत सौम्य और सहयोगी है।
समस्याओं के समाधान के लिए अब ग्राहकों को लंबी कतारों या अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ता। डिजिटल साक्षरता और पारदर्शिता पर जोर, शाखा प्रबंधक रोशन लाल ने वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा हमारा मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना है।
हम ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किसानों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक कर रहे हैं ताकि वे बिचौलियों से बच सकें और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें। प्रमुख बिंदु जिन्होंने बदली बैंक की तस्वीर त्वरित निस्तारण शिकायतों और फाइलों का समयबद्ध निपटारा,
महिला प्राथमिकता ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष बैंकिंग सहायता काउंटर,योजनाओं का प्रचार सरकारी ऋण और बचत योजनाओं की जानकारी सीधे प्रबंधक द्वारा साझा करना। सौम्य व्यवहार बैंक स्टाफ और ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय। क्षेत्र में बनी आदर्श शाखा
स्थानीय निवासियों और दूर-दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों का मानना है कि प्रबंधन की सक्रियता से बैंक के कामकाज में पारदर्शिता आई है। बेहतर प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण एसबीआई की दातागंज मुख्य शाखा क्षेत्र में एक आदर्श बैंकिंग संस्थान के रूप में उभर रही है।