कोल्हाई पर दुकान से घर जाते वक्त कार ने मारी टक्कर,बालिका गंभीर घायल,अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोल्हाई पर दुकान से घर जाते वक्त कार ने मारी टक्कर,बालिका गंभीर घायल,अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती।

Saturday, April 25, 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T07:00:53Z
    Share
कोल्हाई पर दुकान से घर जाते वक्त कार ने मारी टक्कर,बालिका गंभीर घायल,अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती।

मुजरिया=दिल्ली हाईवे पर सड़क किनारे दुकान से पैदल अपने घर जाते वक्त एक बालिका को कार ने टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल बालिका का अलीगढ़ निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं कार चालक कार लेकर फरार हो गया।

    थाना क्षेत्र के गांव समसपुर बल्लू निवासी विनय कुमार पुत्र राजवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी मोनिका उम्र 10 वर्ष गुरुवार को कोल्हाई में अपने पिता की दुकान से घर की ओर पैदल जा रही थी

 कि मुजरिया से सहसवान की ओर को तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी।
     कार की टक्कर से मोनिका सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई,जब तक आसपास के दुकानदार और परिजन दौड़ कर आए तब तक कार चालक कार लेकर भाग गया जिससे नंबर नहीं दिख सका।


    कोल्हाई स्थित पुलिस चौकी के सामने हुई दुर्घटना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बालिका को सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया लेकिन हालात नाजुक होने और सिर में चोट आने पर परिजन उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close