बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
जिलाधिकारी द्वारा मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया
संभल /आज जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया द्वारा बहजोई काली मंदिर रोड स्थित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मैदान में जो गड्ढे हो गए हैं उनको ठीक कराया जाए बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए खेल मैदान बच्चों के लिए अति आवश्यक है
मैदान में साफ सफाई बहुत जरूरी है बच्चों द्वारा बताया गया की मिनी स्टेडियम में बाहर के व्यक्ति आकर शराब पीते हैं जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए गए
कि कोई भी व्यक्ति यहां बैठकर शराब पीता पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी द्वारा शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया गया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राय शंकर राजू समस्त कर्मचारी लेखपाल आदि उपस्थित हुए