कोतवाली मिलक में चोरी के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
मिलक । कोतवाली मिलक पुलिस ने चोरी के मामले में तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पीली धातु के दो झाले बरामद किए हैं। 23 अप्रैल को वादी अजय कुमार पुत्र
- जागनलाल निवासी ग्राम धल्लिया, थाना कैमरी ने अपने सहयोगी विकास बाबू व अनीता देवी के साथ तीनों अभियुक्ताओं को पकड़कर थाने लाए
थे। वादी के अनुसार, यह तीनों महिलाओं ने अनीता देवी का पर्स चुरा लिया था, जिसमें पीली धातु के दो झाले रखे थे। भागते समय तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इस संबंध में थाना मिलक पर चोरी मे मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तीनों अभियुक्ताओं को 23 अप्रैल की रात्रि 10.40 बजे गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को तीनों महिलाओं को न्यायालय रामपुर भेजा गया।