शिक्षा शेरनी का दूध जैसा,जो पियेगा वो दहाड़ेगा- हरी सिंह ढिल्लो।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पुरी
कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बोले शिक्षक एमएलसी,अन्य मेहमानों ने भी बाबा साहब के योगदान को किया याद
फतेहगंज पूर्वी : क्षेत्र के कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज टिसुआ मे मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,शिक्षक एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो,कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस रहे।शिक्षक एमएलसी ने विद्यार्थियों से कहा शिक्षा ऐसा शेरनी का दूध है,जो भी इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।अतिथियों ने बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष में भी बाबा साहेब के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को बताया।कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि विद्यार्थी मोबाइल का सही इस्तेमाल करें,उसके अच्छे और बुरे के बारे में समझें।मोबाइल का इस्तेमाल अगर सही दिशा में किया जाए तो वह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने बताया कि बाबा साहेब बह जरूर करते थे,जो काम करने से उन्हें रोका जाता था।आज उनके नाम से लंदन में भी संग्रहालय बना हुआ है।सबसे ज्यादा स्टैचू भी भारत में बाबा साहेब के ही है।
इस दौरान फतेहगंज पूर्वी चेयरमैन संजय पाठक,भाजपा नेता अनिल राणा,पंकज अग्रवाल,यशपाल सिंह,पवनराज मिश्रा,मयंक त्रिवेदी,सुभाषिनी जयसवाल,शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. महेन्द्र देव मौजूद रहे।इंटर कॉलेज की प्रबंधक मीना देव ने अतिथियों का स्वागत किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा राधा कृष्ण के भजन व अन्य शिक्षा के प्रति कार्यक्रमों को करके प्रेरित किया गया।मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश गौतम,मयंक तिवारी ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक अनामिका सोमवंशी,मो इदरीश,इसरार अहमद, सर्वेशा,श्रुति अग्रवाल आदि मौजूद रही।