रामपुर में खनन माफियाओं के हौसले हुए बुलंद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में खनन माफियाओं के हौसले हुए बुलंद

Saturday, April 25, 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-26T01:57:54Z
    Share
रामपुर में खनन माफियाओं के हौसले हुए बुलंद 
रामपुर। आपको बताते चलें जनपद रामपुर में गांधी समाधि और तोपखाने से होकर एकता चौराहे से रात 10:00 बजे के बाद ओवरलोड डंपर खुलेआम सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे है।

 अब इसको खनन अधिकारी और पुलिस की लापरवाही कहानी या सांठ गांठ जो रात के समय मिट्टी भरे ओवरलोड डंपर  सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। 
जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश हैं कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा । परंतु जमीनी स्तर पर मुख्यमंत्री जी के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं 

खनन अधिकारी की कार्यवाही के बावजूद भी। खनन माफिया अपना काम बेखौफ़ करते नजर आ रहे हैं।
रामपुर के जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा खनन को रोकने का प्रयास किया जाता है तो उस वक्त खनन का काम रुक जाता है 

लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से रात के अंधेरे में ओवरलोड मिट्टी या बालू से भरे डंपर तेजी से सड़कों पर दौड़ने लगते हैं खनन माफिया बेखौफ़ होकर अपने मुनाफे के चक्कर में सड़क पर आने जाने वाले छोटे 

, बड़े  वाहनों को नहीं देखते अगर सामने से कोई वाहन आ जाए तो डंपर की स्पीड इतनी तेज होती है कि  खनन से भरे डंपर मैं ब्रेक नहीं लग पाएंगे।
 जिससे  कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close