चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठना घोर निंदनीय :
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक शफीक अंसारी के सुपुत्र उमैर अंसारी ने चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वार की कुर्सी पर बैठकर अपनी सत्ता की हनक दिखाने का जो प्रयास किया है वह घोर निंदनीय है और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने तथा स्टाफ को निर्देशित करने का अधिकार उनको किसने दिया है
इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। इस सम्बन्ध में अपना दल (एस) रामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह को अवगत कराया गया है कि इस प्रकार का कार्य एक विधायक के सुपुत्र को शोभा नहीं देता है इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अवश्य पहुंचाएं। अगर विधायक शफीक अंसारी द्वारा अपने सुपुत्र उमैर अंसारी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है
तो वह आम जनता की शिकायतों के समाधान कराने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को फ़ोन करके या फ़िर पत्र के माध्यम से उनका उचित समाधान कराने के लिए पूरी तरह से अधिकृत हो सकते हैं लेकिन इस प्रकार से किसी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर उसका निरीक्षण करना,
स्टाफ को निर्देशित करना और चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठना यह सब हमारी समझ से परे है। आज सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से जिलाधिकारी रामपुर से जांचोपरांत उचित कार्यवाही की मांग की गई है।