शहजाद नगर में स्वच्छ ऊर्जा की ऐतिहासिक पहल: ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उद्योग का भव्य शुभारंभ, पत्रकारों का हुआ विशेष सम्मान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहजाद नगर में स्वच्छ ऊर्जा की ऐतिहासिक पहल: ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उद्योग का भव्य शुभारंभ, पत्रकारों का हुआ विशेष सम्मान

Monday, April 6, 2026 | April 06, 2026 Last Updated 2026-04-06T09:48:07Z
    Share
शहजाद नगर में स्वच्छ ऊर्जा की ऐतिहासिक पहल: ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उद्योग का भव्य शुभारंभ, पत्रकारों का हुआ विशेष सम्मान

रामपुर । जनपद रामपुर के शहजाद नगर क्षेत्र में आज औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया, जहां ग्रीन एनर्जी आधारित अत्याधुनिक उद्योग का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में “ग्रीन हाइड्रोजन”, “ग्रीन मोबिलिटी”, “ग्रीन फ्यूल”, “ग्रीन ऑक्सीजन”, “ग्रीन फर्टिलाइज़र” एवं “ग्रीन कुकिंग” जैसे भविष्य की ऊर्जा संसाधनों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विशेष बैकड्रॉप और प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनी द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि शहजाद नगर सहित पूरे रामपुर क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए द्वार भी खोलेगी।

इस मौके पर मौजूद गणमान्य अतिथियों एवं कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन आने वाले समय में ऊर्जा का सबसे स्वच्छ और प्रभावी स्रोत बनकर उभरेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और देश आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा पत्रकार सम्मान समारोह, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों में मो. फैजान (महबूब-ए-हिन्द समाचार पत्र) सुधीर शर्मा (अयोध्या टाइम्स) राशिद खान (पुलिस टुडे) फैसल खान (त्रिलोक न्यूज़) इकबाल खान सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए


 इसे रामपुर के विकास और शहजाद नगर की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि यह परियोजना आने वाले समय में जनपद रामपुर को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान दिलाएगी और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों के माध्यम से सतत विकास को मजबूती प्रदान करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close