प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन। सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरसान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन। सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरसान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

Monday, April 13, 2026 | April 13, 2026 Last Updated 2026-04-13T15:26:30Z
    Share
प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन। 
सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरसान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
     उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरसान में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एवं विदाई समारोह में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
    विद्यालय में नव प्रवेशी कक्षा 6 के बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया गया वहीं कक्षा 8 पास बच्चों का विदाई समारोह के अंतर्गत उनको सम्मानित किया गया।

   राजन यादव ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षित दिशा की ओर अग्रसर करता है,अभिभावकों को प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत नामांकन की अपील की।

    विद्यालय प्रधानाध्यापक परवेज अनवर और सुभाष मुखर्जी ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया।
    एस एम सी अध्यक्ष पप्पू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
   बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

कक्षा 8 के बच्चे विदाई के वक्त भावुक हों उठे।सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही कक्षा 8 के बच्चों ने मिलकर विद्यालय को एक कंप्यूटर टेबिल उपहार स्वरूप प्रदान की,जिसकी भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
   इस मौके पर आस मोहम्मद,ग्राम प्रधान गजेन्द्र सिंह,शिल्पी यादव आदि मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close