प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जनपद में हजारों परिवारों को मिला पक्का आवास

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जनपद में हजारों परिवारों को मिला पक्का आवास

Monday, April 13, 2026 | April 13, 2026 Last Updated 2026-04-13T14:16:05Z
    Share
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जनपद में हजारों परिवारों को मिला पक्का आवास
बदायूँ 13 अप्रैल। जनपद बदायूँ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक जनपद में 6,495 लाभार्थियों को योजना का लाभ देते हुए लगभग 7794 लाख रुपए की

 धनराशि व्यय की गई। वहीं अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक इस योजना के अंतर्गत 38,284 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए, जिन पर लगभग 45,940.80 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है जो कच्चे या जर्जर मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है तथा उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार किस्तों में धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।

जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जनपद में न केवल लोगों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास मिला है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close