नारी शक्ति के समर्थन में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नारी शक्ति के समर्थन में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन

Saturday, April 25, 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T13:11:37Z
    Share
नारी शक्ति के समर्थन में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन

*महिला सम्मेलन के बाद पैदल मार्च कर विपक्ष का किया पुतला दहन

रामपुर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मेलन, विशाल पैदल मार्च एवं विपक्ष का पुतला दहन जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहे।
पूरे आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के *कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ “खुला अन्याय” बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक 


अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। “जब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसे रोकने का काम किया,” उन्होंने कहा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलक विधानसभा की विधायक राजबाला उपस्थित रहीं।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। 


उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं।

वहीं विधायक राजबाला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए 

कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं।
सम्मेलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। 

यह मार्च क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि ऐसे दलों को आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, 

बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसे रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और इस मुद्दे पर किसी भी विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला, पारुल गुप्ता, शकुंतला लोधी, डोली रंधावा, पूजा शर्मा, स्फूर्ति जैन, श्वेता शर्मा, श्रेया मदान, मनु सक्सेना, जगपाल यादव, आकाश सक्सेना, विकास दीक्षित, प्रमोद आहूजा, प्रदीप गुप्ता, कुंवर बहादुर राजपूत, कृष्ण अवतार लोधी, अमित दिवाकर, आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close