आबादी के बीच लगे कूड़े के ढेर में हुआ जोरदार धमाका
""""“"""""""""""""""“""""""“"""""
ढेर में पन्नी बीन रहा युवक झुलसकर हुआ गंभीर रूप से घायल
रामपुर। रविवार सुबह तोपखाना क्षेत्र में एकत्रित कचड़े के ढेर में अचानक एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें वही ढेर के पास पन्नी बीन रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आपको बता दें मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोपखाना चौकी के पास का है जहां काफी समय से पूरे शहर का कचड़ा एकत्रित होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा निवासी पप्पू(40) पुत्र अकबर वहां पन्नी बीन रहा था। तभी अचानक लगभग 6:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ।
धमाके में पप्पू उछलकर दूर जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में पप्पू के हाथ बुरी तरह जल गए तथा उसका चेहरा भी बुरी तरह झुलस कर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतनी तेज हुआ कि ढेर के आसपास बने मकानों की दीवारें तक हिल गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना को देखकर सहमे आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हुए पप्पू को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे नगर क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं लोगों ने मांग की की एक कचड़े का ढेर काफी लंबे समय से यही तोपखाना क्षेत्र में लगा हुआ है जिससे हमेशा ऐसी घटना होने का डर बना रहता है और साथ ही क्षेत्र में फेली
गंदगी के कारण नई-नई बीमारियां पैदा होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की की इस ढेर को हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए जिससे यहां के लोग एक स्वच्छ एवं सुरक्षित जीवन जी सके तथा दोबारा ऐसी घटना देखने को नहीं मिले।