एंटी करप्शन टीम में 10000 की रिश्वत लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार
मुकदमे में मदद के नाम पर ली रिश्वत
जनपद बरेली/ थाना क्षेत्र इज्जत नगर में तैनात दरोगा विमल सिंह चौहान के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 335/ 2026 धारा 115/2 ,352, 351 /3 (थाना इज्जत नगर में) के निस्तारण के एवज में ₹10000 की नगद रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम बरेली के द्वारा दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उप निरीक्षक की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से हुई है।
शिकायतकर्ता एंजेला मैसी पुत्री रोहित आनंद मैसी निवासी असलम कॉलोनी थाना इज्जत नगर जनपद बरेली के द्वारा एंटी करप्शन विभाग बरेली को एक शिकारी पत्र देते हुए बताया कि थाना इज्जत नगर में तैनात दरोगा विमल सिंह चौहान के द्वारा उसके मुकदमा निस्तारण करने के बदले में₹10000 रिश्वत की डिमांड की गई है।
उपरोक्त शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए भ्रष्टाचार निवास संगठन बरेली मंडल बरेली टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह के द्वारा आज दोपहर लगभग 1:40 पर बैरियर नंबर 2 पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विमल सिंह चौहान को चौकी के अंदर ₹10000 की नगद रिश्वत लेते हुए
गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवास संगठन टीम के द्वारा वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक विमल सिंह चौहान के खिलाफ थाना सीबीगंज जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया।